फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली क्षेत्र के मेदनीपुर नरायन टोला के पास रविवार की रात ट्रैक्टर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में चालक की ट्रैक्टर के पहिया के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि घना कोहरा होने के कारण ट्रैक्टर चालक को साफ दिखाई नहीं दे रहा था और ट्रैक्टर पुलिया में टकरा गई।
विज्ञापन

रविवार की रात मेदनीपुर नरायन टोला के रहने वाले मनोज सिंह (35) पुत्र नरेंद्र अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर किसी कार्य से गांव के पूरब स्थित त्रिमुहानी नदी की तरफ जा रहे थे। गांव के बाहर कुछ दूर पहुंचे थे कि कोहरा ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर पुलिया से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर चला रहे मनोज वाहन के पहिया के नीचे आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने मनोज के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव घर लाए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार को मनोज का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें