लक्ष्मीपुर। जय मां कोटही विशाल कबड्डी प्रतियोगिता कोट कम्हरिया के अंतिम दिन गुरुवार को फाइनल में मानीराम की टीम विजेता बन गई। धोबहवां की टीम उपविजेता और कैथवलिया पाठक की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को शील्ड व पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मुकाबले में शुरू से ही दबदबा कायम रखने वाली मानीराम की टीम ने धोबहवां को करारी शिकस्त देकर विजेता का पुरस्कार अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर कैथवलिया पाठक की टीम रही। समिति की ओर से विजेता टीम को हरिकेशचंद्र पाठक ने प्रथम पुरस्कार 3500 रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को दो हजार नकद व शील्ड ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोकी जायसवाल ने दिया। कैथवलिया पाठक की टीम टीम को 1100 नकद व शील्ड दिया गया। इस दौरान जब्बार, नरसिंह यादव, राजू, इन्द्रसेन, साधू, भोला, अबरार आदि मौजूद रहे।