फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हडताल के समर्थन में उतरी नदुआ गांव की महिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक के नदुआं बाजार के तीन ग्रामीण लोहिया आवास की मांग को लेकर भूख हड़ताल बीते कई दिन से कर रहे हैं। बीती रात उनकी हालत खराब हो गई, जिससे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके समर्थन की गांव की महिलाओं ने मोर्चा संभाला है। नदुआं गांव के मुन्ना गुप्ता, सुदामा चौहान सुनील चौहान लोहिया आवास बनवाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर बीते कई दिनों से भूख हड़ताल पर रहे। बीती रात हालत बिगडी तो जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। भूख हड़ताल के समर्थन में गांव की कुछ महिलाएं आ गई है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर महिलाओं ने आंदोलन को तेज करने करने की बात कही। शनिवार से चानगुदी, कोइली, उर्मिला, उजोरा ने भूख हड़ताल शुरू किया है। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक इन तीनों लोगों के खाते से वापस लौट गए धन को खाते में नहीं भेजा जाएगा। भूख हड़ताल जारी रहेगा। इनके समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष बाबूलाल चौहान ने कहा कि नदुआं गांव के लोगों को जबतक न्याया नहीं मिलेगा तबतक यह आन्दोलन जारी रहेगा। इस मौके पर राजकिशोर, चंद्रिका, नीरज कुमार, पथरू गुप्ता, विक्रम चौहान, प्रेम सागर चौहान, रमेश चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव, रेयाज अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें