फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 50 टीबी मरीजों को पोषक आहार के लिए मिलेंगे एक हजार रुपये

Thu, 14 Nov 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही मिले 50 नए टीबी रोगियों को पोषक आहार खाने के लिए 1000 रुपये की सहायता धन राशि खाते में उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक से लेकर 11 नवंबर तक कुल 50 नए क्षय रोगियों को चिह्नित किया है। इसके लिए विभाग ने रोगियों को पोषक आहार की सुविधा मुहैया कराने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। सभी रोगियों को संबंधित अस्पतालों में भर्ती कराया जाने की व्यवस्था शुरू की गई है। सरकार की ओर से निक्षय पोषक योजना के तहत मरीजों को 500 रुपये दिए जाते थे। हालांकि, अब इसकी जगह नई व्यवस्था के अनुसार टीबी लाभार्थियों को एक हजार रुपये देने की पहल की है।
एक नवंबर से रजिस्टर्ड होने वाले नए टीबी मरीजों को ही नई व्यवस्था के अनुसार धनराशि दी जाएगी। विभाग की ओर किए गए विभिन्न गांवों में स्क्रीनिंग के दौरान एक नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक नये रोगी चिह्नित किए गए हैं। इन सभी मरीजों का पंजीकरण कराया गया है। जिले में टीबी रोगियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नौ से 20 सितंबर तक घर-घर व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया था। इसमें स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की और संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों को जांच के लिए जागरूक किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें