फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रोत्साहन दायरे में पहुंचे 50 चालक-परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो से होली में था सहूलियत का इंतजाम
विज्ञापन

बिना छुट्टी 10 दिन तक किया था कर्मियों ने काम
महराजगंज। डिपो के 50 चालक व परिचालक प्रोत्साहन योजना के दायरे में आए हैं। एआरएम ने इसकी रिपोर्ट राज्य परिवहन प्रबंधक कार्यालय भेजी है जिससे इनके प्रोत्साहन राशि के मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
होली में ट्रेन टिकटों की किल्लत के बीच परिवहन निगम ने यात्रियों की सहूलियत का इंतजाम किया। चालक व परिचालक बिना छुट्टी के काम करते है तो उन्हें प्रोत्साहन राशि पाने का मौका था। 28 फरवरी मध्यरात्रि से 9 मार्च मध्यरात्रि तक प्रभावी रही इस योजना के दायरे में महराजगंज डिपो के कुल 50 चालक व परिचालक आए हैं। इसमें सर्वाधिक 30 चालक परिचालक लंबी दूरी की सेवाओं के तो 20 निजी रूट के हैं। इसकी रिपोर्ट डिपो को भेजी गई है जिससे चालक व परिचालक 4500-4500 रुपये के प्रोत्साहन राशि के हकदार बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डिपो से 50 चालक परिचालक व आठ वर्कशॉप कर्मियों ने बिना अवकाश 28 से 10 मार्च तक कार्य किया। इससे त्योहार में यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिली। प्रोत्साहन राशि के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
- सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें