भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ, बरियारपुर, जडर, सोहरौना तिवारी, लक्ष्मीपुर देउरवा आदि गांव में आग लगने से 50 एकड़ से अधिक फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड व भिटौली पुलिस के साथ ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। करीब चार घंटे तक आग के कहर से अफरा तफरी मची रही।
बरियारपुर निवासी पूर्णमासी गांव के सिवान में अपना खेत जलता देख बेहोश होकर गिर गए। पानी का छिटामार कर किसी तरह से उन्हें होश में लाया गया। इसी तरह लाल बच्चन गुप्ता का पांच एकड़, राधे गुप्ता का दो एकड़, बद्री गुप्त का एक एकड़, उमेश का डेढ़ एकड़, ब्रह्मा यादव, दुखी, पूर्णमासी आदि लोगों की बरियारपुर में 10 एकड़ से अधिक फसल जलकर राख हो गई। इसी तरह से बलुआ में भी लगभग 5 एकड़ फसल जलकर स्वाहा हो गया। जडार, लक्ष्मीपुर देउरवा तथा सोहरौना तिवारी में भी 40 एकड़ से अधिक फसल जलकर राख हो गई। संवाद