फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी, वनस्पति नेपाल ले जाते पांच लोग पकडे़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी, वनस्पति नेपाल ले जाते पांच लोग पकडे़ गए
विज्ञापन

खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी की सीमा चौकी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान 13 बोरी चीनी, 5 पेटी वनस्पति, पांच बाइक के साथ पांच लोगों को पकड़ कर नौतनवां कस्टम को सौंप दिया। आरोपित चीनी एवं वनस्पति लेकर नेपाल जा रहे थे। खनुआ गांव के करीब जवानों ने पकड़ लिया। आरोपित कन्हैया यादव निवासी मदनपुर थाना मझगावा जिला रूपन्देही नेपाल, बृजेश ठाकुर निवासी बेथरी थाना बेथरी नेपाल, अभय यादव निवासी सेमरा थाना नौतनवां, जमुना यादव निवासी हाटीबनगाई नेपाल, सलीम अंसारी निवासी सियारी माई वार्ड नंबर 6 रूपन्देही नेपाल को पकड़ा गया। यह जानकारी कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें