फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छप्पर में लगी आग, पांच मवेशी जले

Wed, 05 Apr 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
निचलौल क्षेत्र के कोहड़वल गांव में धु धु कर जलता छप्पर।संवाद
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के कोहड़वल गांव में मंगलवार एक छप्पर में आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ लोगों ने आग बुझाई। तब तक छप्पर में बंधे पांच मवेशी और सात बकरियां सहित समान जलकर राख हो गया। कोहड़वल निवासी लक्ष्मी के दो बेटे रामभरोस और जियत गांव से सटे खेत की भूमि में छप्पर डालकर मवेशी पाले थे। चूल्हे से छिटकी चिंगारी के चलते छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर बाद आग ने भयावह रूप ले लिया। पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन कर राजस्व विभाग को क्षतिपूर्ति के लिए रिपोर्ट सौंपी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें