खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के सीमा चौकी दोमुहान घाट पर नेपाल जा रहा पिकअप लदा 48 बोरी चावल बरामद हुआ है। जवानों ने पिकअप पर लदे चावल व आरोपी को पकड़ कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। कार्यवाहक कमांडेंट वरुण कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम को उस स्थान के लिए भेजा गया। छपवा गांव के पास पहुंचने पर टीम ने देखा कि एक गाड़ी तेज रफ्तार से भारत से नेपाल सीमा की तरफ जा रही है। जैसे ही टार्च जलाकर रोकने की कोशिश की गई तो गाड़ी चालक घबराकर कुछ दूरी तरफ पहले ही गाड़ी खड़ाकर भागने लगा। टीम ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ा व दूसरा व्यक्ति नेपाल सीमा में चला गया। संवाद