नौतनवा। धोखाधड़ी कर भूमि बेचने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 7 घनश्याम नगर निवासी अमेरिका शर्मा के बड़े पिता स्व. राम अधारे की भूमि कुंसेरवा में थी। 1992 में उनकी मृत्यु हो गई। उसके बाद अमेरिका शर्मा ने 2011 में फर्जी तरीके से अपना फोटो तथा अंगूठा लगाकर उस भूमि को एक व्यक्ति को बेंच दिया था।
मामले की जानकारी होने पर स्वर्गीय राम अधारे के पुत्र घनश्याम शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 2007-08 में अमेरिका शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज तैयार करने आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आराजी नंबर के कागजात में फर्जी तरीके से अपना फोटो, अंगूठा लगाकर भूमि विक्रय करने के आरोपी अमेरिका शर्मा निवासी घनश्याम नगर नौतनवां को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया। संवाद