सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में 467 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। शनिवार को मतगणना कार्य होगा।
शुक्रवार सुबह से दीवानी न्यायालय परिसर में गहमा गहमी थी। एसोसिएशन भवन में सुबह साढ़े दस बजे मतदान का कार्य शुरू हुआ जो तीन बजे तक चला। 465 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
चुनाव अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के लिए अरुण कुमार पांडेय, अनिरुद्ध पटेल , महेंद्र पांडेय, जगदीश पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुनील त्रिपाठी, दिनेश चंद्र शर्मा, महामंत्री पद पर जितेंद्र सिंह, करुणापति त्रिपाठी, सुशील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के लिए प्रदीप श्रीवास्तव, रामनिवास गुप्ता, सुनील पांडेय मैदान थे।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी चुनाव हुआ। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह साढे़ दस बजे से मतगणना होगी। चुनाव के दौरान जनपद न्यायाधीश शशिकांत पांडेय ने चुनाव की व्यवस्था देखी।