फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 11 गाड़ियों से लाकर 453 नेपाली युवक-युवतियां नेपाल को सौंपे गए,नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए ठगी में थे शामिल

Sat, 30 May 2026 03:50 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

कसया थाना क्षेत्र में संचालित नेटवर्क मार्केटिंग की गतिविधियों को लेकर कई लोगों ने भी पुलिस से शिकायत की थी। आरोप था कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी और अधिक आय का लालच देकर नेटवर्क से जोड़ा गया तथा उनसे धनराशि जमा कराई गई। बाद में निवेश की गई रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
बसे से लाए गए नेपाली युवक-युवती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाली युवकों और युवतियों को नौकरी का प्रलोभन देकर नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए कथित ठगी कराने के आरोप में 453 नेपाली नागरिकों को कुशीनगर पुलिस ने नेपाल पुलिस को सौंपा है। यह कार्रवाई नेपाल दूतावास, नई दिल्ली से प्राप्त शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने की।

विज्ञापन


इसके तहत कुशीनगर जिले में रह रहे 453 नेपाली नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ग्यारह वाहनों से शनिवार की दोपहर सोनौली सीमा पर लाकर नेपाल पुलिस को सौंपा गया। नेपाल दूतावास को शिकायत मिली थी कि कुशीनगर जनपद में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों को कथित चेन मार्केटिंग सिंडिकेट एवं ऑनलाइन ठगी से जुड़ी गतिविधियों में जबरन शामिल किया गया है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों को अवैध रूप से बंधक बनाकर उनके मानवाधिकारों का हनन किया जा रहा है। दूतावास ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय अधिकारियों से हस्तक्षेप कर संबंधित व्यक्तियों को मुक्त कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

कसया थाना क्षेत्र में संचालित नेटवर्क मार्केटिंग की गतिविधियों को लेकर कई लोगों ने भी पुलिस से शिकायत की थी। आरोप था कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी और अधिक आय का लालच देकर नेटवर्क से जोड़ा गया तथा उनसे धनराशि जमा कराई गई। बाद में निवेश की गई रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

मामले में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आने पर पीड़ितों ने न्याय पाने की आस में दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास से संपर्क किया। दूतावास की पहल पर कुशीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 453 नेपाली नागरिकों को सोनौली सीमा तक पहुंचाया, जहां उन्हें नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

नेपाल पुलिस ने सभी लोगों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी 453 नेपाली नागरिकों को नेपाल पुलिस सीमा से अपने साथ लेकर चली गई है।

एसपी रुपनदेही जनक बहादुर शाही ने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इनमें कौन लोग ठगी के शिकार हैं और कौन लोग कथित नेटवर्क मार्केटिंग की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें