फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

संक्रमितों की सेहत की समय-समय पर हो रही निगरानी, 1,172 सैंपल जांच के लिए भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 45 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 1,172 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब सक्रिय केस घटकर 273 हो चुका है। होमआइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों के सेहत की निगरानी समय-समय पर की जा रही है। निगरानी समितियां सक्रिय हैं। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का निस्तारण टीम त्वरित गति से करने में जुटी है।
कोरोना के अब तक 14, 264 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 143 है। अब तक 13, 848 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 196 संक्रमित होमआइसोलेशन में हैं। 10,32,242 सैंपल की जांच अब तक हो चुकी है। टीम द्वारा अधिक से अधिक लोगों का नमूना लिया जा रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष रूप से सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए गांव स्तर पर भी लोगों को आशा के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सजग रहने की जरूरत है। लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। संक्रमण बढ़ा है, लेकिन कोई गंभीर केस सामने नहीं आए हैं। रिकवरी रेट भी काफी अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें