23 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत थे 10,405 अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) की परीक्षा रविवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 10,405 परीक्षार्थियों में से 6,214 ने परीक्षा दी। जबकि 4,191 ने परीक्षा छोड़ दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फरेंदा, नवजीवन मिशन स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज फरेंदा, पंचायत इंटर कॉलेज परतावल, सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज पुरैना, रामरेखा राय गंगा राय महिला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा को केंद्र बनाया गया था।
डॉ. भीमराव आंबेडर राजकीय महाविद्यालय, काॅर्मल इंटर कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, विशप एकेडमी, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, आईटीएम चेहरी, सेंट जोसेफ स्कूल धनेवा, दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक, डीएवी नारंग इंटर कॉलेज, बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज, शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज, परमेश्वर सिंह स्मारक पीजी कॉलेज व सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज, झिनकी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा कराई गई।
परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में खंड शिक्षाधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात की गई थी। परीक्षा के लिए आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट एवं दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।
...
केंद्रों का पता लगाने में हुई समस्या
विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थियों को केंद्र का पता लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पंडित दीनदयाल केंद्र पर परीक्षा देने आए शुभम ने बताया कि उन्हें रास्ता पता नहीं था, अच्छा हुआ कि केंद्र मुख्य मार्ग पर था, नहीं तो परेशानी बढ़ जाती। अमित ने बताया कि उनका केंद्र धनेवा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पड़ा था। मुख्य शहर से दूर होने के कारण पहुंचने में परेशानी हुई।