फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शराबी पति रोज करता था पिटाई, मायके जाकर जान बचाई

Mon, 15 May 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली बात से नाराज होकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है पति ने उसके शरीर पर डीजल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस पति समेत छह लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 29 नवंबर 2021 को उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी। विदाई के बाद चह ससुराल चली गई। शादी के 15 महीनों तक सबकुछ ठीक रहा। इसी बीच पति को शराब पीने की लत लग गई। उसके बाद पति नशे में घर आने लगे। छोटी-छोटी बात पर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि पांच फरवरी 2023 को पति बाजार से मीट लेकर आए। वह मीट बनाने जा रही थी। पति बोलेे तुम मीट नहीं बना पाती हो। फिर उसकी पिटाई करने लगे। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट कर घर से खदेड़ दिया। पांच मार्च 2023 को सुलह-समझौते के बाद पुन: ससुराल गई। फिर 13 मई 2023 को पति ने उसकी पिटाई कर दी।
महिला थाना प्रभारी कंचन राय ने बताया कि पीड़िका की तहरीर पर आरोपी पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
...
दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप
पीड़ित पत्नी ने पुलिस से बताया है कि उन्हें चार माह का गर्भ था। पति ने पिटाई कर दवा खीला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें