फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के जूते मोजे न उतरवाए केंद्र व्यवस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन
‘परीक्षार्थियों के जूते मोजे न उतरवाएं केंद्र व्यवस्थापक’
विज्ञापन

डीआईओएस ने परीक्षा से पहले ही विद्यार्थियों की जांच की दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को जांच के दौरान जूते मोजे निकालने के लिए विवश न करें। परीक्षा शुरू होने से पहले ही विद्यार्थियों की जांच कर ली जानी चाहिए ताकि नकल की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन

इस आशय के निर्देश डीआईओएस अशोक कुमार सिंह की तरफ से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र भेजकर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की तरफ से आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश के अनुपालन के लिए केंद्रों व्यवस्थापकों को पत्र भेजे गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में 104 केंद्र बनाए गए हैं। कुछ केंद्रों पर वहां के व्यवस्थापकों द्वारा परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के जूते मोजे उतरवाकर परीक्षा देने के लिए विवश किए जाने की शिकायत मिली है। जो ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने से पहले मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर लेने की हिदायत दी गई है। कहा गया है कि परीक्षार्थियों को जूते मोजे उतारकर परीक्षा देने के लिए विवश न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी केंद्र से इस तरह की शिकायत मिली तो संबंधित व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और वायस रिकार्डर के जरिए निगरानी रखने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें