फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में शिवनारायण प्रथम स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में शिवनारायण अव्वल
विज्ञापन

भारत रत्न पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी याद किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूलों व कालेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज में वाद विवाद, भाषण और काव्यपाठ के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। भाषण प्रतियोगिता में शिवनारायण पांडे, गुल अफशा अंसारी, निशा मणि त्रिपाठी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष की ओर से शिव ओंकार यादव, अर्पिता पटेल और सौम्या तिवारी को और विपक्ष के रतनसेन गौतम, कृष्ण कुमार पांडेय और अभय वर्मा को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

काव्य पाठ प्रतियोगिता में राज वैभव त्रिपाठी ने प्रथम, तेज प्रताप मौर्य को द्वितीय और गरिमा मणि त्रिपाठी को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना व जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज की ओर से वाजपेयी की जयंत के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वाद विवाद प्रतियोगिता में राष्ट्रवाद से बड़ा कोई धर्म नहीं विषय पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसमें सूर्य देव पांडेय, रीना यादव, विश्वजीत खरवार, रंजना वर्मा, सुमन वर्मा ने विचार व्यक्त किए। कालेज के प्राचार्य डॉ. महेश मणि त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. उमेश प्रसाद यादव, डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. शांति शरण मिश्र, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. अजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसमें स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें