फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर अनुपस्थित दो अफसरों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस पर अनुपस्थित दो अफसरों का वेतन रोका
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लेखपालों व कानूनगो को दी चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/नौतनवां। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की मौजूदगी में नौतनवां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की शिकायतों की सुनवाई हुई, वहीं सदर तहसील में एसडीएम की मौजूदगी में हुुई शिकायतों की सुनवाई के दौरान दो अधिकारी ही मौजूद नहीं थे। इससे नाराज एसडीएम सत्यम मिश्रा ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक व सिंचाई खंड द्वितीय के सहायक अभियंता का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। नौतनवां तहसील में जहां कुल 293 मामले आए और मौके पर सिर्फ 12 का िनिस्तारण हो पाया, वहीं सदर तहसील में आए 137 मामलों में से मौके पर सिर्फ दो का निस्तारण हो पाया। जिले के विभिन्न तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए कुल 677 मामलों में से मौके पर 24 का निस्तारण हो पाया।
नौतनवां तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को हिदायत दी कि वह रोस्टर बनाकर गांवों में जाएं और भूमि संबंधी विवादों की जानकारी प्राप्त कर उसका मौके पर निस्तारण कराएं। वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अन्य अधिकारियों को भी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण की हिदायत दी। चेतावनी दी कि निस्तारण में विलंब होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों से जुड़ी अधिक शिकायतें आ रही हैं, संबंधित विभागों के निचले स्तर के अधिकारी मौके पर ही शिकायतों का निराकरण कराने पर पर जोर दें, ताकि शिकायतें ऊपर नहीं जाने पाएं। वहीं एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस से जुडे़ मामलों के निस्ताण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नौतनवां में कुल 293 मामले आए, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। यहां पर सर्वाधिक मामले विकास एवं पुलिस विभाग से जुड़े आए। इस दौरान प्रशिक्षु प्रभागीय वनाधिकारी अविनाश कुमार, सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय, डीसी मनरेगा उपेन्द्र पाल, डीडी जगदीश त्रिपाठी, पीडी राजकरन पाल, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी नौतनवां मदन कुमार, तहसीलदार नरेश चंद्र, बीडीओ अजय कुमार यादव, रविन्द्र वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव, आनन्द कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, विनोद कुमार राव, श्रीप्रकाश यादव, दिलीप कुमार शुक्ला, सतीश कुमार सिंह, रेंजर वीके पाठक, सरजू प्रसाद, सीडीपीओ अनीता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम आरबी सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 160 मामले आए, जिसमें से मौके पर सिर्फ सात का निस्तारण हो पाया। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार निचलौल तहसील में एडीएम इन्द्र भूषण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 87 मामलों में से मौके पर सिर्फ तीन का निस्तारण हो पाया। इस दौरान निचलौल के एसडीएम देवेंद्र कुमार, तहसीलदार राहुल देव भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें