महराजगंज। 25 नवंबर को अयोध्या में धर्म सभा में शामिल होने के लिए जिले से आरएसएस, विहित, बजरंग दल व भाजपा के कार्यकर्ता रवाना हुए। भाजयुमो की ओर से इसके लिए विशेष तैयारी की गई। शनिवार की शाम को तमाम कार्यकर्ता बस से अयोध्या के लिए रवाना हुए। घुघली, सिसवा, निचलौल, फरेंदा, नौतनवां, परतावल समेत अन्य स्थानों से कार्यकर्ता रवाना हुए।
शहर समेत अन्य स्थानों पर होर्डिंग पोस्टर लगाकर अयोध्या जाने का आमंत्रण दिया गया। नगर में बलिया नाला, बैकुठपुर, कालेज रोड समेत अन्य स्थानों पर होर्डिंग लगाये गए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अयोध्या में धर्मसभा ऐतिहासिक होगी। अयोध्या जाने से पहले में शहर के एक मैरिज हाल में बैठक कर विचार विमर्श हुआ था। इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव, रवि पासवान, अविनाश सिंह, आदित्य बादल, संतोष गुप्ता, मंद्रिका यादव, दीपांशु मणि, गोविंद कुमार, राजेश कुमार, अवधेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।