फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत मजदूरों ने किया पिंडदान

Tue, 09 Oct 2018 11:25 PM IST
maharajganj
विज्ञापन
विद्युत मजदूर पंचायत संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। छह माह के मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत के जिला पदाधिकारियों का कार्य बहिष्कार 11वें दिन भी एक्सईएन कार्यालय पर जारी रहा। मंगलवार को मजदूरों ने सिर मुड़वा कर पिंडदान कर गुस्से का इजहार किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह यह आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष जवाहिर कुमार ने कहा कि मजदूर अपनी समस्याओं को लेकर 11 दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। अनुरक्षण एवं परिचालन का कार्य कर रहे लोगों को मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार बेहद कम मानदेय दे रहे हैं। मजदूरों को छह माह से मजदूरी नहीं मिला है। ईपीएफ और बीमा का प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों को सुरक्षा के उपकरण नहीं दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान अखिलानंद उपाध्याय, छेदी प्रसाद, सुग्रीव, बेचन, साहेब अली, अजय कुमार, संजय, पप्पू कुमार, अजीत, मुमताज, राजेश कुमार, धर्मेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें