फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीडन बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला पदाधिकारियों की बैठक सदर तहसील सभागर की बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व समस्याओं के निस्तारण की चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारती ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में 110 लेखपालों की कमी है, लेकिन उनका भी कार्य कार्यरत लेखपालों से कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, हर कार्य समय से पहले करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिससे संगठन आक्रोश है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त लेखपाल जिनकी वेतन वृद्धि जुलाई में हो जानी चाहिए वह आज तक नहीं हुआ है। केवल सदर तहसील के लेखपालों को वेतन वृद्धि का लाभ मिल रहा है। बाकी तहसील के लेखपालों को वेतन वृद्वि का लाभ नहीं दिया जा रहा है। अगर लेखपालों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक को सदर तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी, मंत्री इंद्र कैलाश, तहसील अध्यक्ष नौतनवां, फरेंदा और निचलौल, अलका सिंह, मनीष पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें