फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ शराब करोबारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शराब कारोबारियों का आबकारी कार्यालय में हंगामा
अभद्रता का आरोप लगाकर शराब कारोबारियों ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ शराब के लाइसेंसी कारोबारियों ने कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को हंगामा किया। आरोप है कि जिला आबकारी अधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए स्टाक रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किया। इस बात से नाराज शराब कारोबारियों ने हो हल्ला करने के बाद कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। बाद में समझाने-बुझाने पर लाइसेंसी शराब कारोबारियों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं दूसरी ओर जिला आबकारी अधिकारी ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
शराब के लाइसेंसी कारोबारी ईश्वर शरन ने आरोप लगाया कि स्टाक रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने गए तो पेच फंसा कर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया गया। आरोप है कि जिला आबकारी अधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें कार्यालय से बाहर निकल जाने को कहा। इससे नाराज अन्य कारोबारियों ने जब हंगामा शुरू कर दिया तो दो घंटे बाद हस्ताक्षर करने की बात कही। उन्होंने यह आरोप भी लागया कि जिला आबकारी अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। साथ ही दुकान की जांच की धमकी दे रहे हैं। छांगुर प्रसाद ने भी गुस्से का इजहार करते हुए जिला आबकारी अधिकारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि नियम के विपरीत कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा था। मना करने पर बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें