फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमडा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सावन के पहले दिन शनिवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं की उमड़ पड़ी। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इटहिया शिव मंदिर समेत जिले के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन के बाद मत्था टेका। नगर में सिंचाई कॉलोनी, कटहरा शिव मंदिर, बउरहवां बाबा मंदिर, बडहरा मीर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया।
कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सावन के प्रथम दिन हरपुरपकड़ी घिउवहां में बउरहवा बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मान्यता है कि यहां पर पूजन-पाठ करने से श्रद्धालुओं की मन्नते पूरी होती हैं। इस मंदिर में सावन में क्षेत्र के दर्जनों गांव सहित सिसवा कस्बे के श्रद्धालु पूजन-अर्चन करने आते हैं। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में भोले नाथ को जल चढ़ाने के लिए पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी, दाउन्ने, बर्दघाट, चोरमारा, त्रिवेणी, बेलाटारी तथा बिहार राज्य समेत महराजगंज जनपद के परतावल, फरेंदा, नौतनवां, सोनौली, गोरखपुर, बस्ती, परसामलिक, बरगदवां, ठूठीबारी से भारी संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक करने आते हैं। सवान माह के पहले दिन निचलौल एसडीएम देवेंद्र कुमार, तहसीलदार राहुल देव भट्ट दोपहर 2 बजे पंचमखी शिव मंदिर इटहियां पहुंच मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकर्षण का केंद्र बना मौत का कुंआ
ठूठीबारी। सावन में एक माह शिव मंदिर इटहियां में मेला लगता है। मनोरंजन के लिए मेले मे मौत का कुंआ, झूला, छोटी ट्रेन, चकरी, सर्कस आदि लगाया गया है। मौत का कुंआ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें