महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया और चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को भारत रत्न का सम्मान मिला था। वह देश के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को चुनाव में मतदान के लिए भागीदार बनाया। उनका विज्ञान के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा। जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर यंत्री प्रसाद मौर्य, विधिनारायण वर्मा, गोपाल शाही, विनोद तिवारी, नूरआलम, विनोद सिंह, पूर्णमासी प्रसाद मद्धेशिया, विनोद यादव, वीके अंगारा, त्रियुगी पटेल, सुभाष, ज्ञानेंद्र, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, अभिमन्यु सिंह, आलोक रंजन पटेल, इसरायल, विजय तिवारी, जनार्दन गुप्ता, नौशाद आलम, सुशील कुमार, अमरजीत, चंद्रभान प्रजापति, पारस, छत्रपाल आदि मौजूद रहे।