महराजगंज। गुरूवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के अधीन पीजी कालेजों में होने वाली परीक्षा की जांच करने उड़ाका दल की टीम पहुंची।
सचल दल की टीम प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा में विभिन्न केंद्र का जायजा लिया, जिसमें पाली की परीक्षा में 7 और द्वितीय पाली की परीक्षा में 18 छात्र अनुपस्थित मिले। सचल दल टीम के संयोजक महेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में बीए प्रथम वर्ष के छात्रों का संस्कृत प्रथम, एमए द्वितीय वर्ष के छात्रों का गृह विज्ञान, हिंदी, राजनीतिशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत और इतिहास विषय की, बीए तृतीय वर्ष के छात्रों की अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र परीक्षा रही। जिसमें टीम ने राजकिशोरी देवी महिला महाविद्यालय मिठौरा, राजेंद्र प्रसाद तारा चन्द पीजी कालेज निचलौल तथा सरस्वती देवी पीजी कालेज निचलौल का निरीक्षण किया। इन केन्द्रों पर 169 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमे 7 गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा में बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों की संस्कृत, एमए प्रथम वर्ष के छात्रों का गृह विज्ञान, हिंदी, राजनीतिशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत और इतिहास की परीक्षा हुई। जिसमें सचल दल की टीम ने भगवान पीजी. कालेज बसहिया, कमला शर्मा दुर्गादास महाविद्यालय बसहिया तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल पीजी. कालेज परतावल का निरीक्षण किया, जिसमें सभी केंद्रो को मिलाकर 188 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें 18 छात्र अनुपस्थित मिले। सचल दल की टीम में डाक्टर के.आर. यादव, डाक्टर नंदिता मिश्रा और डाक्टर राजेश यादव शामिल रहे।
पीजी कालेज में 18 छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा
महराजगंज। गुरूवार को स्थानीय पीजी कालेज में विश्व विद्यालय की परीक्षा में कुल आठ छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पीजी कालेज के प्राचार्य पीसी पटेल ने बताया कि सुबह पाली की परीक्षा में बीए प्रथम, बीए तृतीय, एमए द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा हुई जिसमें कुल 299 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा में पांच छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान बीए द्वितीय, एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए 210 छात्र पंजीकृत रहे जिसमें 13 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा में 107 छात्र रहे गैरहाजिर
महराजगंज। गुरूवार को संस्कृत बोर्ड परीक्षा में उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के छात्रों की संस्कृत षष्टम प्रश्नपत्र की परीक्षा में 107 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के छात्रों का संस्कृत षष्टम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 436 पंजीकृत रहे। परीक्षा के समय 329 छात्र उपस्थित रहे। 107 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।