फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के दौरान 48 घंटे पहले सील होगा बॉर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल के अधिकारियों की समन्वय कमेटी की एक बैठक शनिवार को मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल कुमार की अध्यक्षता में एसएसबी बटालियन हेड क्वार्टर नौतनवां में हुई। जिसमें निकाय चुनाव के दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच निकाय चुनाव में मतदान से 48 घंटे सीमा सील करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद नेपाल के रूपन्देही, नवलपरासी एवं कपिलवस्तु तथा भारत के महराजगंज, सिद्धार्थनगर एवं बलरामपुर के अधिकारियों ने दोहरी नागरिकता, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था व अपराध नियंत्रण, नो मैंसलैंड पर अतिक्रमण, मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि 29 नवंबर को भारतीय क्षेत्र में चल रहे निकाय चुनाव में मतदान है। बैठक में नेपाल के अधिकारियों से बात कर आपसी सहमति से 48 घंटे पहले सीमा को सील करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बीमार एवं आकस्मिक स्थिति में ही लोगों को आवाजाही की छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि नेपाल के अधिकारियों को चेक प्वाइंट के अलावा आवाजाही के रास्तों एवं अपराधियों की सूची दी गयी है। जिस पर नेपाल के अधिकारियों ने पूरी सतर्कता बरतने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही चुनाव के दौरान शराब की तस्करी, आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि नेपाल में भी सात दिसंबर को संसद एवं विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसको देखते हुए नेपाल के अधिकारियों के आग्रह पर 72 घंटे पहले सीमा सील करने का निर्णय लिया गया है। नेपाल के रूपन्देही के जिलाधिकारी हरि प्रसाद मैनाली ने कहा कि भारत के उत्तर प्रदेश एवं नेपाल में चुनाव हो रहे हैं। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये भारत के अधिकारियों के साथ बातचीत कर अपराधियों पर लगाम लगाने, सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने एवं सूचनाओं के आदान - प्रदान सहमति बनी है। नेपाल के सभी सुरक्षा निकाय इसमें पूरा सहयोग करेंगे।
बैठक में डीआईजी गोरखपुर नीलाब्जा चौधरी, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह, एएसपी आशुतोष शुक्ला, एडीएम सिद्धार्थनगर प्रमोद शंकर शुक्ला, एडीएम बलरामपुर रामानुज सिंह, एसएसबी डिप्टी कमांडेंट दिलीप कुमार झा एवं डिप्टी कमांडेंट टी राजेश पाल, नेपाल के नवलपरासी डीएम उदय बहादुर राना, डीएम कपिलवस्तु रामेश्वर अर्याल, एसएसपी रूपन्देही दीपक थापा, एसपी रूपन्देही श्याम ज्ञवाली, एसपी नवलपरासी मुकुन्द राज आचार्य, एसपी कपिलवस्तु भोज जंग शाह सहित दोनों देशों के खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें