फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के संरक्षण मे नेपाली शराब बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के रुद्रौली में पुलिस के संरक्षण में नेपाली शराब बेचने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सीएम को प्रार्थना पत्र भेजा है। ग्राम प्रधान नगीना देवी, ग्रामीण मिठाई, सुग्रीव, सुनील, खदेरू, अजीत चौधरी, नंदलाल, प्रभुनाथ, अमरेश, लीलावती देवी, सरिता, मनोज चौधरी, दशरथ सहानी सहित 50 ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र डाक से भेजकर पुलिस के संरक्षण में गांव में बिक रही नेपाली शराब को बंद कराने की मांग की है। गांव वालों का कहना है कि पुलिस के साथ साथ गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों का भी संरक्षण शराब बेचने वाले को प्राप्त है। गांव के लोग जब विरोध करते है तो दबंग लोग मारते पीटते है। पुलिस भी नहीं सुनती है, उल्टे उन्हें थाने से भगा दिया जाता है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज क्षेत्र के रमानाथ उमाशंकर इंटर कालेज में शुक्रवार को एनपीएस ग्रांट न आने और दोष पूर्ण वेतन प्रणाली को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह और विनीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंटर कॉलेज में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों का वेतन जल्द से जल्द नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें