पनियरा। नगर पंचायत पनियरा के रहसुगुरु बगीचे में रविवार को ओटीएस योजना के तहत कैंप का आयोजन हुआ। इस दौरान पनियरा क्षेत्र के 74 बकाएदारों ने साढ़े छह लाख रुपये का भुगतान किया। वहीं विद्युत कर्मियों ने 40 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए, जिनके कुल 21 लाख रुपये का बकाए है। नोटिस भेजकर उन्हें ओटीएस योजना में पंजीकरण कराकर बिजली छूट योजना का लाभ उठाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, पनियरा के दो विद्युत सखियों इंदू और रिंकू ने भी ओटीएस योजना के तहत बकाएदारों के बिलों का भुगतान कराया। दोनों ने मिलकर कुल डेढ़ लाख रुपये का भुगतान कराया है। एक्सईएन आनंदनगर द्वितीय चंद्रेश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विद्युत सखियों इंदू और रिंकू को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस दौरान सहायक अभियंता मोहम्मद शाहिद अंसारी, अवर अभियंता सुनील गुप्ता, अवर अभियंता अनुज कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, राकेश सिंह, रजनीश मौर्य, सुभाष वर्मा मौजूद रहे।