चोरी के आरोप में चार महिलाओं का चालान
ठूठीबारी। पुलिस ने चोरी के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। ईटहियां स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में दो महिलाएं चेन खींचने का प्रयास कर रही थीं। दो महिलाएं एक व्यक्ति की जेब से पर्स खींचने का प्रयास कर रही थीं। उनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
निचलौल क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दूबे ने बताया कि चार महिलाएं भीड़ में चोरी का प्रयास कर रही थीं। आरोपी मधुबाला निवासी गोप्लापुर थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर, सुभावती देवी गुढ़ियारी थाना कैंपियरगंज गोरखपुर, सुनैना निवासी बिशनपुर थाना खलीलाबाद संत कबीर नगर, ज्योति निवासी बिशनपुरा थाना खलीलाबाद के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। संवाद