फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार ट्रॉली कबाड़, 100 बोरी चीनी और 80 बोरी चावल बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Thu, 29 Dec 2022 01:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा कि सीमा पर तस्करी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों से जानकारी लेकर संदिग्ध स्थानों पर भी छापा डाला जा रहा है। तस्करी रोकने के लिए अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार को चार ट्रॉली कबाड़, 100 बोरी चीनी और 80 बोरी टूटा चावल बरामद कर चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्टम कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत नेपाल बॉर्डर से सटे लालपुर गांव के निकट घेराबंदी कर दो ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे कबाड़ और एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी 100 बोरी चीनी तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा 80 बोरी टूटा चावल बरामद किया। टीम ने रोशन, चंद्रभान निवासी प्रतापपुर जिला नवलपरासी और रमेश, अलीराज जोलहा निवासी भुजहवा जिला नवलपरासी नेपाल राष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह शितलापुर बीओपी के एसएसबी जवानों ने बॉर्डर के निकट से दो ट्रॉली और एक ट्रैक्टर पर लदे कबाड़ को भी बरामद कर लिया। कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा कि सीमा पर तस्करी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों से जानकारी लेकर संदिग्ध स्थानों पर भी छापा डाला जा रहा है। तस्करी रोकने के लिए अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें