फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: चार का वेतन व पांच का मानेदय रोका, विद्यालयों की जांच में अनुपस्थित पाए जाने पर हुई कार्रवाई

Thu, 28 Jul 2022 10:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम से बुधवार को सिसवा ब्लॉक में जांच कराई गई है। जांच में तीन शिक्षक व एक अनुचर का वेतन व चार कर्मियों का मानदेय रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन के निर्देश पर महराजगंज जिले में तैनात सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम ने बुधवार को सिसवा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जांच आख्या के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन शिक्षकों व एक अनुचर का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही पांच शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का एक दिन का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमही की जांच में अनुदेशक गुड्डू कुमार, कंपोजिट विद्यालय परसा गिदही की जांच में अनुदेशक मोहम्मद आसिफ, कंपोजिट विद्यालय बौलिया बाबू की जांच में अनुदेशक आनंद प्रजापति व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुड़ुरी की जांच में शिक्षामित्र अजीत कुमार अनुपस्थित मिले। इन लोगों का एक दिन का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय किशुनपुर में अनुचर शाश्वत पांडेय, प्राथमिक विद्यालय बरवा द्वारिका के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार, कंपोजिट विद्यालय बौलिया बाबू में शिक्षक शंभु प्रसाद, अनूप पटेल व योगेंद्र विक्रम सिंह अनुपस्थित मिले। इन लोगों का एक दिन का वेतन बाधित किया गया।   
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बीएसए ने दो प्रधानाध्यापकों को दी चेतावनी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निरीक्षण में सदर ब्लॉक के छोटी पकड़ी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र प्रियंका पटेल अनुपस्थित मिलीं। उनका एक दिन का मानदेय रोका गया। डीबीटी की कम प्रगति पर कंपोजिट विद्यालय बभनौली बुजुर्ग व कंपोजिट विद्यालय सिरसिया उर्फ मलमलिया के प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय रम्हौली व कंपोजिट विद्यालय हंसखोरी की प्रगति संतोषजनक मिली।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम से बुधवार को सिसवा ब्लॉक में जांच कराई गई है। जांच में तीन शिक्षक व एक अनुचर का वेतन व चार कर्मियों का मानदेय रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें