सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार युवक घायल
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के निचलौल ठूठीबारी मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई सड़क हादसे में दो बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां दो घायलों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि दो को मामूली चोट लगने के चलते दवा देकर घर भेज दिया गया। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के जमुई कला निवासी सूर्यमनी (23) और राकेश खरवार (21) एक बाइक पर सवार होकर निचलौल ठूठीबारी मार्ग से गुजर रहे थे। इसी बीच दूसरे बाइक पर सवार शत्रुघ्न (23) निवासी महुवआ कला सदर कोतवाली और गोलू (22) निवासी बुढाडिह कला से टक्कर हो गई। जिस दौरान दोनों बाइक सवार चारों युवक सूर्यमनी, राकेश, शत्रुघ्न और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है।