मारपीट के मामले में छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
परसामलिक (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के ग्राम सेखुआनी में गेहूं की फसल में बोरिंग से पानी चलाने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि ध्रुव सिंह की तहरीर पर निपनिया निवासी त्रिवेणी, चीनक, चन्द्रकेश, दुखरन और द्वितीय पक्ष त्रिवेणी की तहरीर पर सेखुआनी निवासी ध्रुव सिंह व निपनिया निवासी हरिश्चंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।