फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शांतिभंग की आशंका में 3633 लोगों को किया पाबंद

Sat, 16 Mar 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर तैयारी में जुटा है। नौतनवां सर्किल की पुलिस अब तक 3633 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर चुकी है। लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने तथा किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए इसको लेकर पुलिस अराजक तत्वों पर सख्ती शुरू कर दी है। शांति भंग की आशंका में नौतनवां पुलिस 1209, सोनौली 916, परसामलिक 545 तथा बरगदवा पुलिस ने 963 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद कर चुकी है। सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सर्किल के थाने में 3633 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें