फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मोड़ पर संकेतक बोर्ड नहीं, बन रहे हादसे का कारण

Sat, 16 Mar 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में जरूरी स्थान पर संकेतक बोर्ड न होने के कारण मोड़ पर वाहन चालकों की जरा सी चूक दुर्घटना की कारण बन जाती है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से पल भर में खुशियां तार-तार हो जा रही हैं। दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण अंधे मोड़ को चिन्हित कर राहगीरों को सावधान करने के लिए संकेतक बोर्ड नहीं लगाया जाना है। हालांकि हर रोज बढ़ रही सड़क दुर्घटना के बाद भी जिम्मेदार दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में संकेतक बोर्ड लगाना उचित नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में एनएच-टू व ग्रामीणों सड़कों पर कुल 28 ब्लैक स्पॉट बने हुए हैं। जबकि इन स्थानों पर कई जगह सड़क में गड्ढा है, तो कहीं पर अंधा मोड़ है। इन दुर्घटना बाहुल्य स्थान पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कोई संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। इस कारण इन जगहों पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। सांकेतिक बोर्ड न होने के चलते तेज रफ्तार में आने वाले वाहन हादसे के शिकार हो रहे है। हादसा होने की वजह से यहां पर आए दिन सड़क खून से लाल हो रही हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई सड़कों पर तो रेडियम की पट्टी तक नहीं लगाई गई।
निचलौल क्षेत्र के ऋषि कश्यप, राजू कुमार, संतोष भारती, गुड्डू कुमार आदि ने कहा की जहां पर भी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र हैं, वहां पर संकेतक बोर्ड लगाए जाने की जरूरत है। इन जगहों पर दिन हो या रात अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार तो अंधे मोड़ पर ट्रक आपस में टकरा जाते हैं। बीते दिनों में कई ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गंगा सागर ने बताया कि निर्धारित स्थानों पर संकेत लगे हैं। अगर कहीं नहीं लगा है तो वहां लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें