महराजगंज। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मंगलवार की कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 362 वाहनों का चालान कर दिया जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाए, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाड़ियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 362 वाहनों का चालान किया। वहीं दो वाहनों को सीज किया किया गया।