महराजगंज। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत लगातार तीसरे दिन स्कूल वाहनों की जांच स्कूल परिसर मे जाकर व विभिन्न मार्गों पर संचालन के दौरान की गई। कुल 88 स्कूल वाहनों को फिटनेस व परमिट बनवाने की नोटिस दी गई।
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह व यात्री मालकर अधिकारी राजेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार दो टीमों ने विभिन्न निजी स्कूलों में पहुंचकर संचालित स्कूल वाहनों के मानक, फिटनेस, परमिट, सत्यापन व अन्य बिंदुओं की जांच पड़ताल की गई। कुल 35 स्कूलों की जांच घुघली व जिला मुख्यालय के स्कूलों में हुई। इसके अलावा निचलौल मार्ग पर भी स्कूल वाहनों की जांच की गई। स्कूल परिसर में जांच के बाद कुल 88 स्कूल वाहन ऐसे मिले जिनकी परमिट, फिटनेस इत्यादि अगले सप्ताह समाप्त हो रही थी।