12 एडीओ पंचायत समेत 35 से स्पष्टीकरण तलब
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण में बनने वाले व्यक्तिगत शौचालय के धीमी जियो टैगिंग पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत व सभी खंड प्रेरकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 12 ब्लॉकों में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत व घुघली में तैनात एक तथा शेष 11 ब्लॉकों में तैनात दो-दो खंड प्रेरकों से जियो टैग की धीमी प्रगति पर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह भी निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह भर में जियो टैगिंग को कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। यदि जियो टैग नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।