पनियरा। बांकी रेंज के वन कर्मियों ने शनिवार की शाम ग्राम पंचायत गोनहा में पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहा साखू का 35 चिरान बरामद किया है। वन क्षेत्राधिकारी जगदंबा पाठक ने बताया कि बाकी रेंज के वन कर्मियों ने पिकअप को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि वाहन चालक भाग गया। अवैध चिरान को जब्त करते हुए वाहन को सीज करते हुए अजय ग्राम गोनहा व 2 अन्य पर कार्रवाई की गई। संवाद