फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक दिन में जारी हुए 341 आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। शनिवार को एक ही दिन में 341 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। यह अभियान 16 जनवरी से प्रारंभ हुआ है, जो 18 जनवरी तक चलेगा। अभियान के दौरान सभी 12 विकास खंडों की 58 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों पर विशेष कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य उन पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाना है, जो किसी कारणवश अब तक आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह गए हैं। प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंपों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। ये सभी कर्मी पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें कैंप तक लाने, आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें