फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरहुआ के स्वागत को सड़क पर उतरा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
निरहुआ के रोड शो में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भोजपुरी सिने स्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मंगलवार को भाजपा के पक्ष में पुलिस लाइंय से आजाद नगर तक रोड शो किया। जगह-जगह लोगों ने निरहुआ का स्वागत किया। कुछ पल के लिए शहर मानों सड़क पर उतर आया हो, हर कोई निरहुआ की झलक पाने को बेताब दिखा।
मंगलवार दोपहर करीब 1:35 बजे पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड से फूल-मालाओं से सजी खुली गाड़ी पर सवार भोजपुरी स्टार निरहुआ और भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी जनता का अभिवादन करते करीब 2:40 बजे सभा स्थल पर पहुंचे। मऊपाकड मोहल्ले में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। निरहुआ ने लुभावनी बातें कर लोगों को रिझाने की कोशिश की। इस दौरान डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा, अरुणेश शुक्ला, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए निरहुआ ने ‘करिहा सोच के मतदनवा मोरे महराजगंज के लोगवा, नाही त देशवा बेच दीहें बेईमनवा, मोरे देश के लोगअवा। निरहुआ कइले बा ऐलनवा महराजगंज के लोगवा गीत सुनाया तो पूरा पंडाल भारत माता के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


राहुल भईया के हमन के प्रधान न बनाई...
महराजगंज। निरहुआ ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमन राहुल गांधी जस नेता के प्रधान न बनाई प्रधानमंत्री त दूर के बाति बा..यह सुनते पंडाल तालियों से गूंजने लगा। इसके बाद आतंकवाद, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल पर निरहुआ ने कड़ा प्रहार किया।
विज्ञापन

-----------
निरहुआ के साथ सेल्फी लेने की लगी होड़
महराजगंज। भोजपुरी गायक निरहुआ को सुनने-देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आम से लेकर खास तक आतुर दिखे। भाजपा कार्यकर्ता भी सिने स्टार के साथ सेल्फी लेते देखे गए। सेल्फी के इस क्रेज के बीच लोगों का उत्साह देख निरहुआ भी मंच से भीड़ के साथ अपनी सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पाए। मंच पर पहुंचने के साथ ही लोग उनसे गाने की डिमांड करने लगे। जनता के निवेदन पर अपनी चार लाइनों को गुनगुना कर निरहुआ ने फैंस को खुश कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें