सीबीएसई : डाली बनीं टॉपर, अमन को दूसरा स्थान
98.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा ने जिले में हासिल किया पहला स्थान
97.6 अंक के साथ नवोदय के अमन दूसरे और 97.4 अंक के साथ सेंट जोसेफ स्कूल सिसवां के शुभम को मिला तीसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जनपद के मेधावी खुशी से उछल पडे़।12वीं की तरह 10वीं में भी जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा डाली सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर जनपद की टॉपर बनीं। इसी स्कूल के अमन मणि शांडिल्य ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासलि किया। सेंट जोसेफ स्कूल सिसवां के छात्र शुभम गुप्ता ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा मुकाम हांसिल किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय की छात्रा डाली सिंह ने सर्वाधिक 98.4, अमन मणि शांडिल्य 97.6, रिद्धी जायसवाल और पूर्वा श्रीवास्तव 96.2, अतुल शुक्ला 96, अभिजीत गुप्ता 95.6, नवीन कुमार 95.4, शत्रुघ्न कुमार और अभिषेक सहानी 95.2, आदित्य गुप्ता 95, विश्वजीत वर्मा 94.8, सिद्धार्थ मणि और दुर्गेश भारती 94.6, गोपाल मद्धेशिया 94.4, इशिका 94.2 ने प्रतिशत अंक हासिल किया है। विशप एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी सफलता का परचम लहराया है। स्कूल के प्रबंधक प्रधानाचार्य जीएस गिरी ने बताया कि संगम पटेल 97, अवनीश कुमार द्विवेदी 96.4, सरफराज सिद्दीकी 95., आशुतोष मिश्रा 95, सच्चितानंद सिंह 94.8, खुशी जायसवाल व अंकिता कुमार 94.6, अंजली मिश्रा 94, प्रगति श्रीवास्तव 93.6, पीयूष श्रीवास्तव व आनंद कुमार रौनियार 93 प्रतिशत अंक हांसिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थॉमस ने बताया कि हर्ष पटेल 94, महविष पठान व सत्यम जायसवाल 93, नवनीत यादव, अभिषेक पटेल, शिवानी पटेल को 92 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्रधानाचार्य एससी सांत्रा ने बताया कि सुमित शाह 96.4, सरफराज आलम 95.4, शशांक रौनियार 95, उत्कर्ष केडिया 94, सत्यवान मद्धेशिया व शिवम मिश्रा 93, आदित्य कुमार 91.6, सावरकर शुक्ला 91, वैभव सिंह 90.4 और अखिल शर्मा 90 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल का मान बढाया है। सिसवां स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक ओए जोसेफ ने बताया कि कक्षा 10 में 87 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमे सभी बच्चों 17 बच्चे 90 अंक ज्यादा अंक प्राप्त किया।शुभम गुप्ता 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के छात्र आदर्श कुमार गुप्ता 96.4 प्रतिशत, अनुराग उपाध्याय 95.8 प्रतिशत, गरिमा सिंह 94.8, अंजली कुशवाहा 93.4, आदित्यनाथ चौधरी 93.4, खुशी अग्रवाल 92.4 प्रतिशत, जुबिन जोसेफ 91.8 प्रतिशत, एसकेएसडी स्कूल प्रिंसिपल आरसी शर्मा ने बताया कि 39 बच्चे 10वीं की परीक्षा दी थी, सभी उत्तीर्ण रहे। इस विद्यालय के जीशान 94 प्रतिशत, जयशिका सेठी 92 प्रतिशत, नीरज 91.8 प्रतिशत, विपिन 91.2 प्रतिशत, ऋषभ 90.2 और स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवा खुर्द के प्रबंधक चंद्रशेखर पाल ने बताया कि साक्षी यादव 96, सौरभ कुशवाहा 93.6, सृष्ठि 93 , आदर्श आर्या 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। नौतनवां स्थित मार्डन एकेडमी के प्रधानाचार्य जितेश सिन्हा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। सुमित शर्मा ने 94.3, राहुल प्रसाद 93.4, मोहम्मद जवी 91.2, दीपक पटेल 91.2, आयूष दुबे 87.6, अंक अर्जित किया है।