फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवला, खैर, गुलमोहर के साथ तैयार हो रहा जंगली जलेबी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला, खैर, गुलमोहर के साथ तैयार हो रहा जंगली जलेबी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। इस बार होने वाले पौधरोपण में वन विभाग की ओर से औषधीय पौधे तैयार किए जा रहे हैं। पौधरोपण के लिए पकड़ी रेंज के चार नर्सरी में खैर, गुलमोहर, आंवला, सहजन के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। एक नर्सरी में जंगली जलेबी के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पकड़ी रेंज से मिली जानकारी के अनुसार रेंज परिसर की नर्सरी में खैर के 10 हजार, गुलमोहर के 3 हजार, आंवला के 15,000, सहजन के 3,000 पौधे तैयार हो रहे हैं। बरातगाड़ा नर्सरी में 3 हजार खैर, 8 हजार गुलमोहर, करीब 30 हजार आंवला, 3 हजार सहजन के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जगपुर में 12 हजार खैर, 8 हजार गुलमोहर, 11 हजार आंवला और 5 हजार जंगली जलेबी के पौधे तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा अमहवां नर्सरी में 2 हजार खैर, 2 हजार गुलमोहर, 5 हजार सहजन के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। पकड़ी रेंजर ओपी मिश्रा ने कहा कि नर्सरी में जो भी पौधे तैयार किए जा रहे हैं वह जून माह के अंतिम सप्ताह तक तैयार हो जाएंगे। जिससे वर्षा काल शुरू होते ही लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार जंगली पौधों के अलावा औषधीय पौधे भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें