फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाने से भटके सक्सेना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 28 Mar 2019 10:11 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
नगर चौकी पर लगा कैमरा जमीन की ओर झुका हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सुरक्षा के मद्देनजर लगे सीसीटीवी कैमरे निशाने से भटक गए हैं। अधिकतर कैमरे की दिशा या तो आसमान की ओर है या जमीन की ओर नीचे झुक गए हैं। लोकसभा चुनाव भी करीब है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिख रहा है। कुछ जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण दिखावा बनकर रह गए हैं। इसकी मरम्मत को लेकर पुलिस महकमा गंभीर नहीं है। ऐसे में अगर कोई बड़ी वारदात हो जाए तो अपराधियों की शिनाख्त करना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाएगा। जिस उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, उसका उद्देश्य पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

नगर में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से नगर के सक्सेना चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। इसके अलावा परतावल में भी मुख्य चौराहे समेत अन्य स्थानों पर पहले कैमरे लगाए गए थे। नगर सक्सेना चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरे की दिशा ठीक नहीं है। एक कैमरा आसमान की ओर देख रहा है तो दूसरा जमीन को देख रहा है। इन्हें ठीक करने में किसी रुचि नहीं है। नगर चौकी पर लगे कैमरे से चौराहे की प्रत्येक हलचल को कैद कर पाना मुश्किल होगा। इसलिए की कैमरे की दिशा ठीक नहीं है। परतावल चौराहे के लोग बताते हैं कि कई साल पहले चौराहे पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा था। लेकिन अब नहीं है। कैमरों को लगवाने का मकसद था कि चौराहे पर होने वाली आपराधिक घटना की निगेहबानी की जा सके। किसी अपराध के होने पर अपराधियों की पहचान में कैमरे की फुटेज का सहारा लिया जा सके। लेकिन कैमरे की दिशा ठीक न होने के करण यह मकसद पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है।
हैरत की बात है कि कोतवाली परिसर में सीसीटीवी कैमरा नहीं है।
लेकिन दीवाल पर सूचना चस्पा है कि आप सीसीटीवी कैमरे की नजर में हैं। देखकर लोग समझते हैं कि कोतवाली में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शहर के जागरूक लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों को लेकर पुलिस ज्यादा गंभीर नहीं है। क्यों कि कैमरा रहेगा तो उनकी खामियां कैमरे में कैद हो जाएंगी। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल का कहना है कि सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए रूट मार्च भी किया जा रहा है। जहां तक सीसीटीवी कैमरों का सवाल है तो अगर कहीं गड़बड़ी होगी तो ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें