बृजमनगंज/लेहडा बाजार (महराजगंज)। मां भद्र काली शक्ति संगठन बृजमनगंज की ओर से स्थापित मां काली का डोल बड़े ही धूमधाम से निकला, जो पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए पोखरे पर पहुंचा। जहां पर पूरे विधि विधान से विसर्जन किया गया। लोगों ने बताया कि कस्बे के बैरियर तिराहे पर मां काली का मंदिर स्थापित है। मां भद्र काली शक्ति संगठन बृजमनगंज की ओर से यहां पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई। विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मां काली की आरती उतार कर डोल का शुभारंभ किया। मां का डोल पंडाल से चलकर कोल्हुई रोड, सहजनवा रोड, गल्ला मंडी, रेलवे स्टेशन रोड, धानी रोड आदि स्थानों से होते हुए उसका रोड के पास पोखरे पर पहुंचा, जहां पर पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। साथ चल रहे अखाड़े में लोगों ने एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखाए। इस दौरान रवि वर्मा, अमित जायसवाल, राजन जायसवाल विक्की आदि सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि योगेंद्र यादव हरिश्चंद सोनकर नन्हे सिंह दिलीप चौधरी विनोद जायसवाल राकेश जायसवाल आशीष जायसवाल आदि थे।