फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद मिली रोडवेज बस

Mon, 27 Aug 2018 11:14 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। रक्षाबंधन के दूसरे दिन सोमवार को रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। बस में सीट लेने के लिए आपाधापी रही। कुछ लोगों ने खिड़की के रास्ते बस में प्रवेश किया। सबसे अधिक परेशानी उन महिलाओं को हुई जिनके पास छोटे बच्चे थे।
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि घंटों इंतजार के बाद बस मिल रही थी। गोरखपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे संतोष सिंह ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रिश्तेदार भर्ती हैं। उन्हें देखने जाना है, लेकिन बस ही नहीं मिल रही है। रागिनी भाई को राखी बांधने महराजगंज में आई थीं। उन्होंने कहा कि श्यामदेउरवां जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं। पूछने पर भी बस की सही जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में प्राइवेट सब से दूरी तय करनी पड़ी। एआरएम भुनेश्वर प्रसाद ने कहा कि यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें