फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को मृत दिखा खतौनी में दर्ज हुए बेटों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को मृत दिखाकर खतौनी में दर्ज किया बेटों के नाम
विज्ञापन

निचलौल। संपूर्ण समाधान दिवस पर पीड़ित भोला ने यह कहकर अफसरों को सकते में डाल दिया कि ‘साहब मैं जिंदा हूं।’ उनका कहना था कि उन्हें मृत दिखाकर खतौनी में बेटों का नाम दर्ज कर दिया गया। इसके लिए उन्होंने कानूनगो को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद कानूनगो खतौनी में उनका नाम नहीं दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

महेशपुर कवेलवा गांव के भोला ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर तहसीलदार राहुल देव भट्ट से जब यह कहा कि ‘साहब मैं जिंदा हूं’ तब वह सकते में आ गए और उसकी एकटक उसकी तरफ देखने लगे। भोला ने तहसीलदार को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका नाम खाता संख्या 191 आराजी नंबर 213 रकवा 0.841हेक्टेयर पर दर्ज रहा है। आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल व कानूनगो ने बिना जांच किए ही उन्हें मृत दिखाकर वर्तमान खतौनी में उनके बेटों नीबर, जगदीश व राजेश का नाम 12 जून 1998 को दर्ज कर दिया। इसकी शिकायत लेखपाल व कानूनगो से शिकायत की गई, लेकिन उन लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में तहसीलदार राहुल देव भट्ट का कहना है कि जांच कराकर शिकायतकर्ता का नाम खतौनी में दर्ज कराया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम इन्द्रभूषण वर्मा ने की। इस दौरान कुल 42 मामले आए। मौके पर 3 मामलों का निपटारा हो सका। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें