फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते कांग्रेसजन
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। बढ़ती महंगाई, अपराध व भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसके अलावा जिले की सभी तहसीलों में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर गुस्से का इजहार किया। कांग्रेसियों ने पार्टी जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए आलोक प्रसाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार कई मुद्दों पर बिफल है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों के साथ साथ अपराधों में भी बढ़ोत्तरी होती जा रही है। जिस पर नियंत्रण लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों के गेहूं खरीद में अनियमितता बरती जा रही है। इस सरकार में एक तरफ जहां युवा वर्ग रोजगार को लेकर परेशान हैं, वहीं किसान अंवारा पशुओं से। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शरदेंदु पांडेय, विधि नारायण वर्मा, गोपाल शाही, विपीन पाल, राकेश गुप्ता, गोपाल शाही, प्रदीप पांडेय, पूर्णमासी, राजेंद्र यादव, त्रियुगी पटेल, घनश्याम गुप्ता, बीके अंगारा आदि ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर विनोद सिंह, बीर विराज अभिमन्यु, क्षत्रपाल चतुर्वेदी, अशोक पटेल, आलोक रंजन, अकरम, सलमानी, मुन्ना प्रजापति, दीनानाथ निषाद, रमकेश, अंबरीश शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, प्रशासनिक भ्रष्ट्राचार ,किसानों की समस्या व बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश में मंहगाई अपनी सारी सीमाएं तोड़ चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायण मिश्र ने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हत्या , लूट व रेप जैसी घटनाए चरम पर है। इस मौके पर झिनकू चौधरी व अरविंद मिश्र एडवोकेट, जुगानी जायसवाल, भरत भुआल चौधरी, मुहम्मद हई खां, नरसिंह सहाय उपाध्याय, विनय तिवारी , चुन्नू दूबे, अनिल सिंह, कृष्ण शंकर पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें