महराजगंज। गुरूवार को बीएसए जगदीश शुक्ला ने सदर विकास खंड के दो स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जो समय से पहले ही बंद पाया गया। इस पर इन स्कूलों पर तैनात शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया गया तो स्कूल बंद मिला। रास्ते में मिले बच्चों को रोक कर उनसे स्कूल के शिक्षकों के बारे में जानकारी ली गई। वहीं दो बजे प्राथमिक विद्यालय नटवां का निरीक्षण किया गया तो यहां भी स्कूल बंद मिला है। आस पास लोगों ने बताया कि स्कूल समय से संचालित नहीं होता है। बीएसए जगदीश शुक्ला ने दोनों स्कूल पर तैनात शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है।