फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में रुला रही बिजली, विभाग मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बेहिसाब बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोग रात जाग कर बीताने को मजबूर हो गए हैं। लोगों की दुश्वारियों से विभाग के लोग पूरी तरह से बेखबर हैं। शासन स्तर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को पर्याप्त बिजली देने के फरमान के बावजूद फरेंदा क्षेत्र में बिजली सप्लाई की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

फरेंदा कस्बे को तहसीलस्तरीय फीडर से 20 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है। लेकिन रात और दिन मिलाकर महज आठ से दस घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। फरेंदा कस्बे में रात में कभी 12 बजे तो कभी दो बजे बिजली आ रही है। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी है। वहां पर रात में चार घंटे और दिन में चार घंटे की सप्लाई दी जा रही है। वह भी कई बार कटौती के बाद। बिजली कटौती की समस्या को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। कस्बे के राजेश जायसवाल, प्रेम गुप्ता, प्रमोद कुमार, गंगा यादव, ब्रह्मानंद पांडेय, मनीष चौबे, गोल्डी सिंह, टुनटुन पांडेय, अंकुर मणि, विनीत मणि आदि ने बताया कि शासन स्तर से बिजली आपूर्ति के फरमान के बाद भी विभागीय लापरवाही से भीषण गर्मी में कटौती की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बिजली के अभाव में सामान्य जनजीवन के साथ व्यापार भी चौपट हो रहा है। इस संबंध में एसडीओ नवीन चंद्रा ने बताया कि बिजली की कटौती स्थानीय स्तर से नहीं हो रही है। ऊपर से रोस्टिरिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें